भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजाति ही नहीं, पूरे राष्ट्र के गौरव: सदीप मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोमा गांव में आदिवासी समाज ने 150वीं जयंती पर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

सोनभद्र। आदिवासी शौर्य, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नगवा ब्लॉक के सोमा गांव में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। यहाँ किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में बड़ी संख्या में बनवासी, गिरिवासी और आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

मोर्चा के संयोजक सदीप मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,
“भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजाति के ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनकी तपस्या, संघर्ष और बलिदान से ही हमें प्रेरणा मिलती है। उनके विचार आज भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण रक्षा, पेड़ संरक्षण और स्वच्छ वायु के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
“अगर हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियाँ स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकेंगी : सदीप मिश्रा ने कहा।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

सोमा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की परंपरागत वेशभूषा, नृत्य और गीतों ने वातावरण को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। लोगों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में,
सुनील धागर, मुखलाल चेरो, आकाश राज, दिनेश चेरो, संतोष चेरो, मनीष बैगा, रामलाल खरवार, आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, दीपक खरवार, मुनिया चेरो, बसंती खरवार समेत सैकड़ों ग्रामवासी शामिल रहे।

संदेश साफ, बिरसा मुंडा की विरासत अमर रहेगी

जनजातीय समाज ने एक स्वर में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के लिए प्रेरणा है। उनकी जयंती पर्यावरण, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प का अवसर बन चुकी है।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?