जल निकासी व सड़क निर्माण को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सक्रिय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- चेयरमैन को सौंपा नगर विकास मंत्री के नाम ज्ञापन, जल्द समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में लगातार बिगड़ती जल निकासी व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने आज बड़ा कदम उठाया। मोर्चा के संयोजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका की चेयरमैन को नगर विकास मंत्री को संबोधित एक विस्तृत पत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

ज्ञापन में मुख्य रूप से इन मुद्दों को उठाया गया

  • नगर में जल निकासी की गंभीर समस्या
  • न्यू कॉलोनी से चंडी होटल तक सड़क का निर्माण
  • विवेकानंद प्रेक्षागृह के सामने अतिक्रमण हटाने व क्षेत्र की साफ–सफाई
  • विस्तारित क्षेत्र सहित पूरे नगर पालिका में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग

थोड़ी बारिश में ही डूब जाती है नगर की मुख्य सड़क

मोर्चा ने ज्ञापन में कहा कि हल्की बारिश होते ही नगर की मुख्य जीवनरेखा कहलाने वाली सड़क
किर्ती पाली हॉस्पिटल से चंडी होटल तक
तथा चंडी होटल से इमिरती कॉलोनी मोड़ तक
पूरी तरह जलमग्न हो जाती है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मोर्चा संयोजक ने कहा कि नगर की समस्याएँ वर्षों से अनदेखी का शिकार रही हैं, और अब समय आ गया है कि नगर विकास मंत्री स्तर पर ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल समाधान कराया जाए।

समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मोर्चा व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।

मोर्चा कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी

आज के कार्यक्रम में रोहित सोनकर, अतुल चौबे, सर्वेश तिवारी, ऋषभ चौबे, आकाश मोदनवाल, विजय चौहान सहित सैकड़ों मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?