कलश यात्रा निकाल हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल नगर स्थित धर्मशाला प्रांगण में 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भक्तियज्ञ का बुधवार की शाम कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। इस भक्तियज्ञ में वृंदावन धाम मथुरा से पधारे ब्रजरजदासजी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय पाठ एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन व विश्लेषण किया जाएगा।


बुधवार की शाम को विधि विधान के साथ मंडप पूजा और यज्ञ देवता की पूजा के बाद श्रीब्रजरज जी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुगण धर्मशाला के पास स्थित थनहवा सरोवर पहुँचे। जहां श्रद्धालु महिलाओं एवम पुरुषों ने मन्त्रोच्चारण के बीच 151 कलशों में जल भरा और कलश यात्रा निकाली गई। जय श्रीराधे के जय उदघोष व गीत की धुन से नगर गूंज उठा। श्रद्धालु आनन्दित होकर यात्रा मे शामिल रहे। पुरानी बाजार, मेन तिराहा, दुर्गा मंदिर तिराहा, शिवद्वार मार्ग, रावर्ट्सगंज मार्ग होते हुए कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप में पहुँची। यज्ञ मंडप में विधि विधान के साथ मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई और पवित्र कलशों की स्थापना की गई।

आयोजन समिति के सदस्य अशोक अग्रहरि ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ एवं घोरावल क्षेत्र के कल्याण हेतु आयोजित इस धार्मिक आयोजन मे 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा से आए कथावाचक श्रीब्रजरज दास जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन एवं विश्लेषण करेंगे। पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से अपील किया है कि अपने मित्रों व स्वजन के साथ कथा श्रवण करके महान पुण्य के भागीदार बनें।

इस मौके पर रमेश पांडेय, अशोक अग्रहरि, राजकुमार बाबा, वीरेंद्र मोदनवाल, शुभम अग्रहरि, संजय मोदनवाल, गणेश देव पांडेय, अवधेश मौजूद रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?