जन औषधि स्वस्थ व समृद्ध देश की अहम कड़ी: रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O आठवें  जन औषधि दिवस पर गण्यमान्य जनों को जन औषधि मि़त्र सम्मान से नवाजा गया

सोनभद्र। पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जन औषधि स्वस्थ और समृद्ध भारत की अहम कड़ी है। पीएम मोदी के प्रयासों से करोड़ों परिवारों को सस्ती दवाओं का लाभ मिल रहा है। शनिवार को 8वें जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही।
कार्यक्रम में जन औषधि पर परिचर्चा के साथ ही जन औषधि मित्र अभियान का भी कारवां आगे बढ़ा। रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से हुए मुख्य समारोह में पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आम जन को कारगर और किफायती दवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ एवं समृद्घ भारत के लिए पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।


पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जन को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की पीएम मोदी की यह मुहिम करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान बन गई है। उन्होंने आम जन और सोनभद्र वासियों की तरफ से इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
इस अवसर पर अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, अनिल कुमार सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पियूष कुमार वर्मा, अजय कुमार मौर्य, आनंद कुमार जायसवाल, रमेश जायसवाल एवं मोहम्मद खुर्शीद आलम खान को जन औषधि मित्र सम्मान दिया गया।
उधर, करकी माइनर में दिनेश प्रताप सिंह, पंडित उमाकांत मिश्र, उमेश प्रताप सिंह, वीर बहादुर उर्फ बेलाल सिंह, रमेश प्रताप सिंह, लाल मिश्रा, मोहम्मद सईद एवं मोहम्मद जमालुद्दीन खान को इस मौके पर जन औषधि मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?