शाकाहारी, नशामुक्त जीवन का संदेश लेकर जयगुरुदेव अनुयायियों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र –। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को शाकाहारी, नशामुक्त एवं सात्विक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रॉबर्ट्सगंज नगर में जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज नगर से हुई, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए छपका, उरमौरा, चुर्क, लोढ़ी सहित अन्य क्षेत्रों तक पहुंची।
पदयात्रा के दौरान जयगुरुदेव के अनुयायी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर गुरु जयगुरुदेव महाराज के संदेशों का प्रचार करते नजर आए। अनुयायियों ने बताया कि गुरु जयगुरुदेव महाराज ने मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए नशा, मांसाहार और हिंसा के त्याग पर विशेष बल दिया है। उनके उपदेशों के अनुसार शाकाहारी भोजन से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और व्यक्ति सदाचार के मार्ग पर अग्रसर होता है।
वक्ताओं ने कहा कि गुरु महाराज सत्य, सेवा, अहिंसा और संयमित जीवन की शिक्षा देते रहे हैं। उन्होंने समाज से नशा छोड़ने, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा रखने तथा आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
पदयात्रा के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने रुककर गुरु के संदेशों को सुना और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस जागरूकता पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष कांता गुप्ता, छांगूर प्रसाद पटेल, डॉ. सुरेंद्र, दयाशंकर मौर्य, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में जयगुरुदेव के अनुयायी शामिल रहे।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?