अंतरराज्यीय तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- उत्तर प्रदेश में नशे पर बड़ा प्रहार, 22 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 22 लाख रुपये कीमत की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई देर रात चेकिंग के दौरान की गई। बभनौली चौराहे पर एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और हिन्दुआरी पुल के पास उसे धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह, निवासी मीरजापुर (चुनार थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह हेरोइन को खरीदकर आगे बिक्री के लिए ले जा रहा था। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वह किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

जांच का दायरा बढ़ा

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर यह हेरोइन कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Leave a Comment

1433
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?