आय कर विभाग की जांच बसपा विधायक, सपा नेता व आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता सहित कई खनन कारोबारियों तक पहुंची

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी व्यवसायियों की जाँच में जुटी रही


बैंक खाते भी खंगाले अहम दस्तावेज भी किया ज़ब्त

घर मे ताला बन्द कर फरार हुए बड़े खनन कारोबारी देवेंद्र केशरी

देवेंद्र केशरी के घर के पीछे से मुंशी को बैग लेकर भागते हुए आय कर टीम ने पकड़ा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा में आयकर विभाग की  खनन व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों व आवास पर की गई छापेमारी की कार्रवाई दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। टीम ने अब अपनी जांच को और भी व्यापक और बहुस्तरीय बना दिया है।आयकर विभाग की टीम दो दिन से जिले में डटी है और जांच का दायरा समाजवादी पार्टी के नेता व खनन व्यवसायी इश्तियाक खाँ की ईशान कंस्ट्रक्शन स्थित पत्थर खदान पर हाईटेक जांच जारी है,जहां ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तकनीक से जियो मैपिंग की जा रही है।

गोपनीय मिशन के तहत पहले चरण में शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से टीम जिले में दाखिल हुई और खनन कारोबारियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई,अब जांच सीधे खदानों,कार्यालयों और बैंक खातों तक पहुंच गई है।

इसी क्रम में टीम खनन व्यवसायियों के बैंक खातों की पड़ताल के लिए ओबरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा भी पहुंची,जहां व्यवसायियों के खातों को खंगाला जा रहा है ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में इस कार्रवाई से खनन कारोबार में सन्नाटा और व्यवसायियों में हड़कंप है।

वाराणसी जोन के अधिकारियों की अगुवाई में चल रही इस कार्रवाई में जनपद के 14 से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच जारी है और 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी अलग-अलग टीमों में तैनात हैं। तकनीकी टीम ड्रोन कैमरों से खदान क्षेत्र की मैपिंग कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर स्वीकृत सीमा और वास्तविक खनन का मिलान किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जांच में एमएम-11 जारी करने में अनियमितता और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों की बात सामने आई है।आयकर विभाग ने खदान से जुड़े तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन और अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।साथ ही आरोपियो के बैंकिंग ट्रांजैक्शन की गहन जांच की जा रही है जहां से बड़े वित्तीय खुलासे की संभावना जताई जा रही है।अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया है,लेकिन संकेत साफ हैं कि जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और कुछ अन्य प्रभावशाली नाम भी सामने आ सकते हैं।

ताला बंद कर भागे खनन व्यवसायी: ओबरा के बड़े खनन कारोबारी देवेंद्र केशरी को जब यह ज्ञात हुआ कि आय कर विभाग की टीम छापेमारी करने उनके आवास पर पहुंच रही है तो वह ताला बन्द कर फरार हो गये जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य घर के अन्दर ही रहे। आय कर विभाग की टीम ने देवेन्द्र केशरी के घर पर गिद्ध दृष्टि लगाए बैठी रही और वह मौके बुद्धवार की देर शाम सामने उस वक्त आया जब घर के अन्दर देवेन्द्र केशरी के परिवार वालो ने एक भरा बैग घर के पीछे फेक दिया। इस बैग को ले जाने आये देवेंद्र केशरी के मुंशी को आय कर की टीम ने रंगों हाथ पकड़ लिया और पूछताछ करने के लिए साथ ले गयी।

प्रदेश की इस बड़ी तकनीकी जांच पर सबकी नजर टिकी हुई है क्योकि इस छापामारी का मुख्य बिंदु बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह रहे , अब इसकी जद में समाजवादी पार्टी के नेता व खनन व्यवसायी इश्तियाक खां , आरएसएस से जुड़े एक अधिवक्ता व खनन व्यवसायी संजीत चौबे और बिजली संगठन से जुड़े व क्रेशर ऑनर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह आ रहे हैं । वही इससे कयास लगाया जा रहा है कि सपा नेता ने लखनऊ स्थित मकान पर भी छापेमारी चल रही है।

Leave a Comment

1364
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?