अजीत सिंह
प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी तपोस्थली तक बना रही है छात्रशक्ति फोरलेन सड़क
कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह की कम्पनी छात्रशक्ति के कार्यालय व मिक्सर प्लांट पर बुद्धवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी किया। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने कौशाम्बी जिले में स्थित उनके प्लांट पर छापा मारा। कई गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने प्लांट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी तपोस्थली तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण का ठेका विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड को मिला है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के सामने विधायक का गिट्टी और बालू मिक्सिंग प्लांट संचालित है। बुधवार दोपहर जैसे ही इनकम टैक्स विभाग की टीम प्लांट पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने प्लांट परिसर को घेरकर अंदर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी गहन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, वित्तीय लेन-देन और ठेके से जुड़े दस्तावेजों की विशेष रूप से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है।






