ओबरा तापीय परियोजना के 2×660 मेगावाट इकाई का लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रवि पाण्डेय

O- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, गांधी मैदान में भव्य आयोजन की तैयारी

ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा क्षेत्र के लिए शुक्रवार, 30 मई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कानपुर नगर से वर्चुअल माध्यम से अपराह्न 2:45 बजे ओबरा तापीय परियोजना की 2×660 मेगावाट (इकाई सं. 01) का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर जवाहरपुर, खुर्जा, पनकी व घाटमपुर की अन्य नयी तापीय परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में कानपुर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परियोजनाओं के सफल संचालन व लोकार्पण की तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा ओबरा परियोजना स्थल पर व्यापक तैयारी की जा रही है।

परियोजना स्तर पर गांधी मैदान में भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है, जहां माननीय सांसद, मंत्रीगण, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय जनता, परियोजना के कार्मिकों और श्रमिकों के लिए टेंट, बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी डिस्प्ले सिस्टम के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिससे उपस्थितजन इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

यह कार्यक्रम ओबरा के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय उद्योग, रोज़गार और आधारभूत संरचना के विकास को इससे नई गति मिलने की उम्मीद है।

परियोजना प्रबंधन ने ओबरा की जनता, श्रमिकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस गरिमामयी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?