अपने-अपने क्षेत्रो मे अपनी जनता पार्टी की नीतियों को पहुंचाए:सुशीला मौर्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाजपा सरकार के गलत नीतियों का विरोध करेगा संगठन:रविंद्र

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भाजपा सरकार की गलत नीतियो के कारण एक देश की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा। इस बैठक का संचलन जिला महाचिव अलोक मौर्य ने किया। बैठक की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एड सुशीला वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि अंंजनी कुशवाहा रहे।


बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एड सुशीला वर्मा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी का करावा पूरे प्रदेश मे दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। अपनी जनता पार्टी के नेतृत्व में गठित लोक मोर्चा का कार्यक्रम 22जुलाई से मंडल वार प्रत्येक मंडल में लगातार चल रहा है। कार्यकर्ताओ में अपनी जनता पार्टी के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इस जनपद के सभी पदाधिकारिओं से अपील करती हूँ कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के विचारों को जनता तक पहुंचने का कार्य करें।


प्रदेश महाचिव महिला मोर्चा अंजनी कुशवाहा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी शोषित बंचितो की आवाज है जिसकी जीतनी सख्या भरी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करती है।


जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा प्रदेश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयो के मर्जर कि नीति का विरोध प्रदेश मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक किया जिसका असर सरकार पर पड़ा और सरकार झुकी।  सरकार के इस फैसले का अपनी जनता पार्टी स्वागत करती है। सरकार के इस फैसले से लाखो करोडो दलित आदिवासी के बच्चों भविष्य का फैसला है।

बैठक को घोरावल विधान सभा अध्यक्ष एड राजेंद्र प्रसाद मौर्य, रविन्द्र कुमार यादव, नन्द गोपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, ताड़केश्वर कुशवाहा , राजेंद्र चेरो, विकास मौर्य, अलोक मौर्य , रामलखन जायसवाल, राम मौर्य, अनिल वर्मा , श्याम सुंदर , जब्बार अली, शशिकांत मौर्य , युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं सोशल मिडिया प्रभारी संत कुमार विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?