उच्च प्राथमिक विद्यालय ढूटेर, घोरावल ने रचा इतिहास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उच्च प्राथमिक विद्यालय ढूटेर, घोरावल ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2026–27 में जनपद की ऐतिहासिक सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विद्यालय से कुल 6 छात्र छात्रवृत्ति हेतु चयनित हुए हैं। कन्हैया (149 अंक) ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि अंशुमान (123 अंक) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा पूनम सिंह (107 अंक), परी पाण्डेय (100 अंक), सृष्टि (90 अंक) और अनन्या पटेल (86 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रवृत्ति हेतु सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक यतिनंदन लाल के अनुसार, कक्षा 7 से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को योजना के संबंध में जागरूक कर आवश्यक अभिलेख तैयार कराए जाते हैं और शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर मेधावी छात्रों की पहचान की जाती है। विद्यालय के विज्ञान अध्यापक राज कुमार द्वारा चयनित विद्यार्थियों के लिए लगातार छह माह तक प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षा उन्मुख कक्षाओं का संचालन किया जाता है। सामाजिक विषयों की तैयारी में सहायक अध्यापक खड़गवीर सिंह द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जाता है। विद्यालय की यह सुनियोजित रणनीति, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का ही परिणाम है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय ढूटेर, घोरावल, जनपद में छात्रवृत्ति परीक्षा में निरंतर उत्कृष्टता स्थापित कर रहा है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?