साईं हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर  स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र/छात्राओं द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट” विज्ञान के साथ खड़े रहें” (टुगेदर फॉर हेल्थ . स्टैंड विथ साइंस ) के तहत छात्र/छात्राओं ने समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया।
इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मार्गदर्शन में मनाया जाता है, ताकि वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दिया जा सके।
डॉ अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा में वैज्ञानिक दृष्टिकोणों के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में एकता को प्रोत्साहित करना, साक्ष्य-आधारित अभ्यास में नर्सों की भूमिका को उजागर करना, समुदाय को निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों के बारे में शिक्षित करना है।
आंदोलन के दौरान पोस्टर प्रस्तुति, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग, टीकाकरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा में वैज्ञानिक नवाचारों को उजागर करने वाले पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इस कार्यक्रम में संस्थान प्राचार्य, संकाय सदस्य, शिक्षकगण, नर्सिंग छात्र/छात्रों और साईं हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस मौके पर डॉ रोजी, सोल्या मौर्या, राजन सोनी, बीपी सिंह, डॉ किरन, डॉ आभा, डॉ दिब्यां, रेखा, पवन, डॉ सतीश, जूही, रिसु आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1435
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?