सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के 45 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विधालयों के एक अध्यापक जो हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में नामित हैं, उनका प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण की शुरुआत की, जिसमें सभी 45 विधालयों के अध्यापक उपस्थित हुए। सेंटर फार नालेज एंड डेवलपमेंट टीम के जिला समन्वयक संजीत सिंह ने प्रतिभागियों को स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और SHWP एमआईएस के बारे में जानकारी दी। सीएचसी चोपन के किशोर स्वास्थ्य काउंसलर स्वाती पांडे ने प्रतिभागियों को पोषण, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित भेदभाव, नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी, ताकि वो बच्चों को इसके बारे में जागरूक करें।







