सोनभद्र। शनिवार को कीर्ति इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज पिपरी रोड सोनभद्र में बीएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्राओं का ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं फेयरवेल समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीखा ई .एंड्रियास नर्सिंग सुपरीटेंडेंट जीवन ज्योति क्रिश्चियन हॉस्पिटल एवं डॉ एके सिंह डायरेक्टर कीर्ति इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

डायरेक्टर ने सभी पास आउट विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बीएससी नर्सिंग पास आउट छात्राओं बैच 2021 के पास आउट विद्यार्थियों में बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवार्ड मिस सपना एवं बेस्ट अकादमी अवार्ड में मिस अंकिता को प्रदान किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने बीएससी नर्सिंग पास आउट छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉक्टर जेया वनीथा, डॉक्टर जे एन सिंह, डॉक्टर ए एन सिंह, डॉक्टर डीके पांडेय, डॉक्टर एसएन दुबे और समस्त टीचिंग एवं नान टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे।






