अमित मिश्रा
नयी भर्ती, एफडीआई, निजीकरण जैसे मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं में लगातार परिवर्तन करने से नाराज संस्थाओं के कर्मचारियों ने बुधवार को देशव्यापी हड़ताल कर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा। इस क्रम में सोनभद्र नगर स्थिति भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के मुख्य द्वार को बंद कर वाराणसी डिवीजन इन्श्योरेन्स इम्प्लॉइज एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के शाखा सोनभद्र नगर के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार की नीति और नियत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को रखा।
वही अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने कहा कि श्रम कानून को बंद करके सरकार नया लेबर कोड्स कर्मचारियों पर थोपकर हम श्रमिकों और अधिकारियों का हनन करना चाहती है और साथ ही सरकारी संस्थाओं का लगातार हो रहा निजीकरण देश की आर्थिक संप्रभुता, जनहित एवं देशहित के खिलाफ है। कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री परमानंद सिंह ने बताया पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद करके एनपीएस/यूपीएस लागू किया जाना नौकरी पेशा वर्ग के लोगों के बेहतर भविष्य पर सीधा हमला है। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने
बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई लाने को देश की जनता के घरेलू बचत को विदेशी हाथों में सौंपने की बात करते हुए एफडीआई का विरोध किया तो उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि 2020 से भारतीय जीवन बीमा निगम में नियमित कर्मचारियों की नयी भर्ती पूर्ण रूप से बंद है जो संस्था की प्रगति में बाधक एवं कार्यबल के हितों के विपरित है साथ ही कर्मचारियों ने आईआरडीए पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आईआरडीए द्वारा लगातार बीमा नियमों में बदलाव और प्रिमियम पर जीएसटी लगाया जाना सामान्य जनता के आर्थिक सुरक्षा हितों के विपरित है।
एक दिवसीय हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांग जनहित में नहीं माना तो निकल भविष्य में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कर्मचारी एसोसिएशन की ज्योति अस्थान, रामजी सिंह, विकास पटेल, पूजा सिंह, संजय कुमार गुप्ता, हजारी लाल, रतन लाल, किशोरी, सोहन जायसवाल, तेजबली सिंह उपस्थित रहे।







