मनीष चौधरी
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन एवं सीएसपी पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरी. प्रियंका मिश्रा एवं सासन पुलिस टीम को प्रकरण क्र.1398/2009 धारा 324,34 भादवि में 15 वर्षों से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटी को गिरप्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
जानकारी अनुसार न्यायालय बैढन के प्रकरण क्र.1398/2009 धारा 324, 34 भादवि मे जारी स्थाई वारंट के वारंटी संजय कुमार साकेत पिता बबनू साकेत उम्र 34 वर्ष निवासी तियरा चौकी सासन थाना बैढन एवं संगीता साकेत पिता बबनू साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी छतौली थाना माड़ा की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भव प्रसास किया जा रहा था, किन्तु वारंटी पुलिस के गिरफ्त में नही आ रहे थे। जिसे आज दिनांक 18.02.25 को ग्राम तियरा चौकी सासन थाना बैढन व ग्राम छतौली थाना माड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैंढ़न पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. प्रियंका मिश्रा चौकी प्रभारी, उप निरी. रूपा अग्निहोत्री, प्र.आर.96 संतोष साकेत, प्र.आर.07 मो.कौसर, आर.563 विकास तिवारी, आर.577 मुनेन्द्र मिश्रा की सरराहनी भूमिका रही।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. प्रियंका मिश्रा चौकी प्रभारी, उप निरी. रूपा अग्निहोत्री, प्र.आर.96 संतोष साकेत, प्र.आर.07 मो.कौसर, आर.563 विकास तिवारी, आर.577 मुनेन्द्र मिश्रा की सरराहनी भूमिका रही।







