वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए गुरुवार को ग्राम प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता व तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कानूनगो नागेन्द्र कुमार पाठक, लेखपाल सुदन, मनिंद्र कुमार तिवारी, शाश्वत द्विवेदी की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित नीलामी में पांच ठेकेदार मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार, जावेद, इकबाल अहमद कुरैशी, संतोष यादव में भाग लिया। जिसमें सर्वाधिक बोली मोहम्मद अली नातीक ने आठ लाख पच्चपन हजार रुपये लगायी। जिस पर नीलामी कमेटी ने सर्वाधिक बोली लगाने वाले मोहम्मद अली को बकरी बाजार का वार्षिक ठेका दिया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी कुमार, गुलाबचंद, कामेश्वर यादव, ज्योति जयसवाल, उदय पासवान, स्वाती देवी, माया देवी, छाया देवी, नंद कुमार, दौलत देवी, ममीता देवी, विनीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।






