अमित मिश्रा
ट्रक- ट्रेलर-डीसीएम व पिकअप समेत कुल चार वाहनों की टक्कर में
हाथीनाला तिराहे पर आधे घंटे रहा जाम,पुलिस ने कराया बहाल
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर हाथीनाला थाना के पास सोमवार की सुबह एक ट्रेलर-ट्रक- डीसीएम और एक पिकअप सहित कुल चार वाहनों की आपस में टक्टर हो गई , जिसमें एक चालक घायल हो गया तो वही वाहनों की टक्कर से इस दौरान हाइवे घण्टो जाम रहा। जिसे मौक पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाते हुए यातायात को सुगम कराया।
इस हादसे में घायल चालक अतुल दुबे पुत्र तेज नारायण दुबे 20 वर्ष, निवासी मऊ को पुलिस द्वारा ऐम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी चोपन भेजवाया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।







