मप्र से झारखण्ड ले जा रहे 21 बैल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा 21 गोवंश को बरामद कर करते हुए चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन पशु तस्करों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के देवसर से खरीद कर झारखण्ड में इकठ्ठा करके बेच देते है। यह पूरा काम कुड़वा निवासी तीन भाई के कहने पर वह लोग करते है जिसके लिए उन्हें अच्छा खासा पैसा मिल जाता है।

थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। 6 जून की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पिण्डारी के रास्ते से झारखण्ड राज्य में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 21 बैल बरामद किया गया

वही गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे चार तस्कर छोटू चौधरी पुत्र दुलारू चौधरी निवासी ग्रमा हासनदाग थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 42 वर्ष, विमल चौधरी उर्फ जोखू पुत्र राजीव चौधरी निवासी ग्राम देवगाना टोला हडकुड़ी थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 35 वर्ष, धर्मेन्द्र उर्फ भोला पुत्र कामेश्वर चौधरी निवासी ग्राम कन्होरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष और अवधेश चौधरी पुत्र मगरू चौधरी निवासी ग्राम कन्होरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में धारा-3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियो द्वारा बताया गया कि हाफिज, अंसार व फिरोज पुत्रगण अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा थाना कोन द्वारा पशुओं को देवसर सिंगरौली, मध्य प्रदेश से औने पौने दामों में खरीदकर हमलोगों को झारखण्ड पहुँचाने के लिए पैसे देते हैं हमलोग मजदूरी में देवसर से ओबरा, हाथीनाला से पश्चिम तरफ रेड नदी के घाट होते हुए कुड़वा के जंगल के रास्ते मानवाधिकार गाय घाट से सोन नदी पार कर पिण्डारी रानीडीह के रास्ते झारखण्ड में इकट्ठा करते हैं। झारखण्ड में इकट्ठा करने के पश्चात व्यापारियों के माध्यम से सभी पशुओं को ट्रक में लोड कर कटने के लिए बंगाल भेज देते हैं। इस काम के लिए हमलोगों को अच्छी रकम मिल जाती है।

इस गोवंश की बरामदगी व तस्करो की  करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता , एसआई श्रीकान्त राय चौकी प्रभारी चननी , उप निरीक्षक  हवलदार पाल , मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार यादव, अनिल यादव , जन्मेजय कुशवाहा, वीरु प्रसाद और ऋषिकान्त शामिल रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?