रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट से निर्दल सहित 14 प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राबर्ट्सगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षित के लिए 24 लोगो ने किया था नामांकन

 नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण, 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पाये गये वैध, 10 का हुआ निरस्त

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राबर्ट्सगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सुरक्षित के लिये दाखिल 24 नामांकन पत्रों की जांच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जी0 जया लक्ष्मी की उपस्थिति में आज रिटर्निंग ऑफिसर चन्द्र विजय सिंह द्वारा किया गया।  इन दाखिल नामांकन पत्रों में से लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए  14 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा 10 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण निरस्त किये गये।


जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि 80-राबर्ट्सगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी से छोटेलाल , अपना दल एस से रिन्की सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अशोक कुमार कनौजिया, बहुजन समाज पार्टी से धनेश्वर का नामांकन पत्र पाया गया।

वही राष्ट्रीय समानता दल से अरविन्द कुमार भारती, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राम शिरोमणि , राष्ट्रीय समाज पक्ष से शिव पूजन , राष्ट्रीय समाज दल(आर) से प्रभु दयाल , चन्द्रिका प्रसाद जनताक्रान्ती पार्टी से चन्द्रिका प्रसाद , जनवादी पार्टी से बचाऊ लाल , जनहित संकल्प पार्टी से सुभागी का पर्चा वैध गया।

निर्दल सुकालू , निर्दल सोनू निगम तथा निर्दल जितेन्द्र प्रसाद का नामांकन पत्र वैध पाया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?