सोनभद्र -। नववर्ष के अवसर पर पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुशवाहा ने रॉबर्ट्सगंज स्थित अपने आवास पर मानवता और सेवा भाव की अनुपम मिसाल पेश की। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब व असहाय वर्ग के 101 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्होंने नए साल की शुरुआत सेवा और संवेदना के साथ की।
इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा जनसेवा का भाव है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी जरूरतमंद को कंबल देना केवल सहायता नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य है।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और मुस्कान साफ झलक रही थी।







