खलिहान में लगी आग, किसानों की मेहनत मिनटों में राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घोरावल (सोनभद्र)। तेंदुहार ग्राम पंचायत के लाली गांव में खलिहान में रखी सरसों की फसल में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई किसानों ने अपनी कटी हुई सरसों की फसल को मड़ाई के लिए एक ही खलिहान में बोझ बनाकर जमा किया था। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए आसपास रखी सरसों की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 33 बीघा सरसों की फसल जलने का आरोप है और किसानों को सात लाख रुपये से अधिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के समय इलाके में बिजली आपूर्ति बंद होने की बात सामने आई है। करीब दो घंटे बाद बिजली आने पर ग्रामीणों ने समरसेबल पंप चलाकर पानी डाला और किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अग्निशमन सेवा की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में नाराजगी देखी गई। इस आगलगी में राहुल, रामसिंह, लक्ष्मण प्रसाद और मानसिंह पुत्र धर्मदेव बैसवार तथा बासमती पत्नी धर्मदेव बैसवार की करीब 25 बीघा फसल जलने की बात कही जा रही है, वहीं हरिशंकर और रविशंकर पुत्र रामपति बैसवार तथा लीलावती पत्नी रामपति बैसवार की करीब 8 बीघा सरसों की फसल भी आग की भेंट चढ़ने का आरोप है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

1392
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?