बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर चार नई बाजार चौकी क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित विशाल मिश्रा और विषम मिश्रा धोबही गांव निवासी जो बारात से लौट रहे थे, जब नई बाजार में चार पांच की सख्या मे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और गाली देने लगे। पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गए। पीड़ितों ने बताया कि वह इस हमले से काफी भयभीत हैं और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए।

Leave a Comment

1392
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?