किसानों का कर्ज माफ होगा बेरोजगार को नौकरियां मिलेंगी:अखिलेश यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विक्रांत श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भीमाशंकर उर्फ कुशल तिवारी के लिए जनपद मुख्यालय पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया इस विशाल जनसभा को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया । सभा में पहुंची हजारों की संख्या की भीड़ से मैदान खचाखच भरा था भीड़ का उत्साह देखकर अखिलेश यादव भी पूरी तरह जोश से भरे दिखे।

उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के 10 साल की कमियों को गिनाते हुए सरकार बदलने की अपील की और कहा कि इस बार अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा बेरोजगार को नौकरियां मिलेंगी और उत्तर प्रदेश में कल कारखाने लगेंगे। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बदलने जा रही है 10 साल की जो एनडीए की सरकार चली है उसमें इन्होंने लोगों के साथ भेदभाव किया है।

उन्होंने कहा कि जितने भी वादे भाजपा सरकार ने किए थे वह सब जुमले साबित हुए कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है हर वर्ग हर समुदाय का व्यक्ति आगे आकर सारी बाधाएँ तोड़कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के हक में वोट कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिलाते हुए एनडीए गठबंधन को 140 सीटों पर समेट देगी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल बदलेगा और सरकार भी बदलेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?