पीएम मोदी कर रहे किसानो के हाथ को मजबूत करने का काम: डॉ धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर ब्लाक के सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की धरती से देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि जारी की जो सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में डिजिटल इंडिया के माध्यम से चला गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सदर ब्लाक सहित जनपद के सभी ब्लाको में किया गया।

सदर ब्लाक के सभागर में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी रहे। वही कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी ने डिजिटल एलईडी के माध्यम से संपूर्ण प्रसारण देखा तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना गया।

प्रसारण के बाद मुख्य अतिथि धर्मवीर तिवारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है वो करती है। आज तक भाजपा ने देश की जनता से जितने वादे किए उसको समय से पहले पूरा किया। आज लगभग 21 हजार करोड़ रुपए सीधा किसानों को दे कर पीएम नरेंद्र मोदी ने पुनः भाजपा की इस विश्वनीयता की पुष्टि कर दी। आज भाजपा के सरकार ने देश को आर्थिक ही नही बल्कि शक्ति के रूप में भी सामर्थवान बना दिया है जिससे देश आज सुख और शांति तथा समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। 


विशिष्ट अतिथि यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि आज जिस प्रकार मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के योजनाओं और हक के पैसे बिना किसी कट, कमीशन और लीकेज के सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। उससे देश की जनता का विश्वास भाजपा सरकार और मोदी के ऊपर लगातार बढ़ता जा रहा है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने सर्व प्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सम्मानित किसानों का अभिवादन और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को एक झटके में 21 हजार करोड़ रुपए दे दिए जिससे वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि की हमारी भाजपा सरकार देश के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है चाहे वो सेना और डिफेंस क्षेत्र में हो , सड़कों और रेल विकास हो या देश के रोजगार हो या ग्रामीण विकास हो सरकार लगातार देश के विकास के लिए काम कर रही है। 


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष चुर्क दिलीप चौबे , मंडल अध्यक्ष नगर विनय श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कमलेश खाम्बे , पूर्व जिलामंत्री सुरेश शुक्ला , मंडल महामंत्री अनुपम शुक्ला समेत सैकड़ों किसान और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?