सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी गजराज नगर निवासी एक पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने पति, ससुर, सहित दो देवर के खिलाफ दहेज अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
गजराज नगर निवासी मीना देवी पत्नी चंद्र प्रकाश ने ओबरा थाना में दी तहरीर में बताया है कि चंद्र प्रकाश पुत्र मोतीलाल पति एवं मोतीलाल पुत्र रामप्यारे ससुर तथा पंकज व प्रदीप देवर ने दहेज में बुलेट की मांग को लेकर मुझे व मेरी मां तथा बहन के साथ गाली गलौज करते हुए मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वही पुलिस नेकचारों आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।







