जनपद स्तरीय समग्र शिक्षा कला उत्सव का आयोजन सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में जनपद स्तरीय समग्र शिक्षा के अंर्तगत कला उत्सव का आयोजन किया गया। कला उत्सव में द्वि व त्रिआयामी दृश्य कला ,पारंपरिक लोक संगीत,लोकनृत्य,शास्त्रीय नृत्य,शास्त्रीय संगीत,स्थानीय खेल खिलौने आदि विभिन्न विधाओं का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया जिसमे अनेक विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राओं नें बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। त्रि आयामी दृश्य कला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की कक्षा नवीं की छात्रा आराधना शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक लोक संगीत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रीती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्विआयामी दृश्यकला बालक वर्ग में श्री एकेडमी स्कूल पसही कलां के कक्षा नवीं के छात्र आयुष चौबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनू सागर की कक्षा बारहवीं की छात्रा निशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत में डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज की कक्षा दसवीं की छात्रा चारु चंद्रम कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । पारंपरिक लोक नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी सोनभद्र के कक्षा दसवीं के छात्र अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनभद्र की कक्षा 12वीं की छात्रा संगीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्थानीय खेल खिलौने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज रामगढ़ की कक्षा 12वीं की छात्रा मान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह के द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चो को अधिकाधिक विधाओं व विभिन्न आयामों में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि बच्चों का बहुमुखी विकास हो सके ।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?