राम नवमी को लेकर श्रद्धांलुओं में उत्साह, राजकमल गुप्ता बने श्रीराम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी Ram Navami पर्व को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूटबेढवा स्थित पंचायत भवन में बुधवार देर शाम श्रीराम नवमी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व को भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी उर्फ बुल्लू केसरी ने की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

बैठक के दौरान समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। सर्वसम्मति से राजकमल गुप्ता को श्रीराम नवमी सेवा समिति का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि विक्की मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य और आकर्षक होगा।

बैठक में अपना दल (एस) के कार्यकर्ता लवकुश चंद्रवंशी, पत्रकार प्रभात कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, हर्षित चंद्रवंशी, दीपक कुमार गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, जितेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा पर स्थित राम जानकी मंदिर तथा माँ काली मंदिर क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, जहां हर वर्ष राम नवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

Leave a Comment

1392
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?