यूरिया खाद कालाबाजारी रोकने में विभाग नाकाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

किसानों को खरीदना पड़ रहा महंगा खाद

बभनी (सोनभद्र)। विकास खण्ड बभनी में खाद कालाबाजारी रोकने में विभाग नाकाम दिख रहा है है किसानों को मजबूरी में ओवररेटिंग पर खाद खरीदने को विवश हैं।मामले के बावत जिला कृषि अधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

विकास खण्ड बभनी के विभिन्न गांवों में खाद कालाबाजारी व ओवररेटिंग का मामला सामने महिनों से चल रहा है लेकिन सम्बन्धित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। मजबूर किसानों को ऊंचे मूल्य पर खाद खरीदने को विवश हैं। किसान संजय , नरेश,शंकर गोड़, महेंद्र ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र में महिनों से यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत है।वहीं लैम्पसों में डिमांड के सापेक्ष खाद कम मिलने के कारण किसानों का खाद नहीं मिल पा रहा है बभनी में ग्यारह निजि दुकानों को खाद का लाइसेंस दिया गया है जिसका फायदा उठाकर दुकानदार मनमानी मूल्य पर यूरिया और डीएपी खाद बेचा रहे हैं बुधवार को इस बावत जिला कृषि अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि अगर मनमानी रेट पर खाद बेचा जा रहा तो सख्त कार्रवाई होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?