राजकीय मेडिकल कालेज मे व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तीन दिनों से जांच मशीन खराब आमजन हो रहे परेशान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के मेडिकल कालेज मे व्याप्त भ्रष्टाचार और दूर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई मे विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी की जल्द व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की बीजेपी सरकार मे स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है। जिला अस्पताल मे आए मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए दर दर भटकना पड़ता है, लगभग तीन दिनों से मशीन खराब होने से दूर दराज से आए मरीज़ो के खून की जाँच नही हो रही है।

वही जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल मे भ्रष्टाचार व्याप्त है, मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट हॉस्पिटल मे भेजा जाता है और वहां मरीजों का अर्थिक शोषण हो रहा है। जिले मे स्वास्थ्य व्यवस्था बेंटलीलेटर पर है और अधिकारी मौन है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि दूर दूर से आने वाले गरीब मरीजों को स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ न मिलने से परेशान है। आम जनता बेहाल है उनकी समस्याओ को अधिकारी अनसुना कर कर देते है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश देव पाण्डेय, ऋषि राज पासवान, स्वतंत्र साहनी, मंजू देवी, कमलेश कुमार, गीता देवी, देवराज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?