सड़क हादसे में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता चंद्रकांत देव पांडेय ‘टुन्ना गुरु’ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और समाजसेवी, शाहगंज मण्डल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत देव पाण्डेय, जिन्हें क्षेत्र में लोग प्यार से “टुन्ना गुरु” के नाम से जानते थे, का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार चंद्रकांत देव पांडेय राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव के निवासी थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित BHU बीएचयू ट्रामा सेंटर  रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे

चंद्रकांत देव पांडेय लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहे। क्षेत्र में उनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में थी जो हर व्यक्ति के सुख-दुख में शामिल होते थे और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जाता है कि चंद्रकांत देव पांडेय चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में एकमात्र पुत्र है। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में शोक

उनके निधन की खबर मिलते ही गांव के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा दुख फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “टुन्ना गुरु” हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और उनके व्यवहार में सादगी व आत्मीयता झलकती थी।

श्रद्धांजलि सभा में रखा गया दो मिनट का मौन

उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके चाहने वालों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में अशोक तिवारी, रवि प्रकाश देव पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा, मनोज दुबे, संतोष सोनी, राजू चौबे, राजू पांडेय, मुन्ना मिश्रा, जटा शंकर देव पांडेय, राजेश सोनी, अशोक चायवाला और दया शंकर देव पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

स्थानीय लोगों का कहना है कि “टुन्ना गुरु” हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे और उनके व्यवहार में सादगी व आत्मीयता झलकती थी। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र और भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध हैं।

Leave a Comment

1389
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?