सामाजिक न्याय के प्रणेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की मनी पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी आंदोलन के चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने जीवन काल में कभी भी पैसे के पीछे नहीं भागे और हमेशा समाजवादी की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होंने गरीब तबके के लोगों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया और समाजवादी पार्टी के करवा को आगे बढ़ने का काम किया।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से सदन तक हर गरीबों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और हर तरह से उनकी मदद करने का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, अशोक पटेल, विनीत पांडे, सूरज मिश्रा, गुलाम यासीन, सुशील राय, विनीत पासी, जयप्रकाश मौर्य, सरदार पारब्रह्म सिंह त्रिपुरारी गोंड, अफरोज खान, पंचदेव सिंह खरवार, विष्णु कुशवाहा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

1400
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?