सोनभद्र में 50 हजार घूस लेते डाटा इंट्री आपरेटर चंचल यादव गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O मिर्ज़ापुर एंटी करप्शन टीम ने संविदा कर्मी को पैसा लेते  रंगे हाथों पकड़ा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों का अचौक निरीक्षण कर रहे है तो वही जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में डाटा इंट्री आपरेटर पद पर तैनात संविदाकर्मी चंचल यादव को अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आवेदन के एवज में मांगे थे 50 हजार रुपये

शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला, निवासी पीलीकोठी कोतवाली देहात मिर्जापुर ने बताया कि उनको अपने अल्ट्रासाउंड सेन्टर का रजिस्ट्रेशन करवाने के एवज में चंचल यादव ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। बुधवार को 13:35 बजे राबर्ट्सगंज रोडवेज परिसर में स्थित मन्दिर के पास चंचल यादव रुपये ले रहा था तभी एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कप

आवेदन के एवज में 50 हजार रुपये लेते हुए चंचल यादव को रंगे हाथों पकड़े जाने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया।

ट्रैप टीम प्रभारी ने की पुष्टि

मिर्ज़ापुर ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी चंचल यादव को राबर्ट्सगंज कोतवाली ले जाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टीम में शामिल :- आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक कृष्णावतार सिंह, निरीक्षक भीमशंकर मिश्र, मु०आ० पुनीत कुमार सिंह, मु०आ० मुकेश सिंह यादव, मु०आ० अमितेज कुमार सिंह, मु०आ० सुधीर कुमार, आरक्षी राजकुमार यादव, आरक्षी प्रशान्त सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?