वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत मालिया नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर चल रहे श्री विष्णु महा यज्ञ में आज चौथे दिन यज्ञशाला की परिक्रमा करने के लिए आसपास ही नहीं झारखंड व छत्तीसगढ़ से हजारों श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा। मौके पर मौजूद यज्ञ कर रहे बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी ने अपनी कुटिया में बैठकर लोगों को आशीर्वचन दे रहे हैं तथा कहा कि यज्ञशाला में अग्नि देव की स्थापना के पश्चात यज्ञशाला की परिक्रमा करने की पुरानी परंपरा है।
भगवान शंकर व माता पार्वती की भी परिक्रमा गणेश व कार्तिक जी ने की थी तभी उन्हें मनवांछित फल प्राप्त हुआ था, यज्ञ स्थल पर आने वाले लोगों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है जो अनवरत चल रही है साथ ही साथ विद्वान वक्ताओं से प्रवचन कराया जा रहा है ताकि हमारे हिंदू संस्कृति व सभ्यता को लोग अपने जीवन में उतार सके।
वहीं रात्रि में वृंदावन से आए रासलीला मंडली के कलाकारों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने के लिए संरक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा एडवोकेट, अध्यक्ष सरजू प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम मुहूर्त यादव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पासवान सहित वालंटियर मनोज कुमार, राकेश कुमार, सरवन कुमार, धीरेंद्र कुशवाहा, विजय पासवान, विनोद पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य, विवेक कुमार, उपेंद्र पासवान, चंदन कुमार, संजय कुमार, वासुदेव कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा पूरे लग्न के साथ व्यवस्था को व्यवस्थित करने में सहयोग कर रहे हैं।






