कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम: गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय उपवास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत रविवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने गांधी प्रतिमा के पास एक दिन के उपवास से हुई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सबसे महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को षड्यंत्र करके समाप्त करना चाहती है।
मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के जिला कोऑर्डिनेटर बृजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी नेशनल रूलर रोजगार गारंटी योजना एक्ट 2005 (मनरेगा) का सिर्फ नाम नहीं बदला इस कानून को समाप्त करने का भी कार्य किया है इन्हें महात्मा गांधी के नाम से नहीं विचारों से भी नफरत है और हमेशा राम के नाम का प्रयोग करके भ्रष्टाचार करना और नफ़रत फैलाने का कार्य किया है
कानून का नाम बदलना तो जनता को गुमराह करना है सच्चाई तो यह है कि यह मनरेगा को पूरी तरह से साजिशन समाप्त करना चाहते हैं
प्रदेश सरकार के ऊपर 40% का भार देना ठीक नहीं है आने वाले दिनों में मजदूरों और कर्मचारियों को को भुगतान करना मुश्किल भी होगा
यह सरकार गरीबों के जीवन यापन पर एक प्रश्न चिन्ह लगाते हुए ग्रामीण भारत की संरचना को ध्वस्त करने का पूरा षड्यंत्र रच डाला है।

पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडे ने कहा कि यह सरकार वोटर लिस्ट में सोनभद्र जनपद में लगभग 2 लाख वोटरों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया और फर्जी वोटरों को जोड़ने का प्लान बना रही है। उपवास कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार चाहे वह प्रदेश की हो या केंद्र की गरीबों को सूचित करने पर उतारू है। पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, महासचिव इनामुलहक अंसारी, पीसीसी सदस्य बेबी सिंह, इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, प्रांजल श्रीवास्तव, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, सूरज वर्मा, अनुपम द्विवेदी, लल्लू राम पांडे, शीतल पटेल, आशीष शुक्ला, मंजू देवी, रिचर्ड डेविड, शंकर लाल भारती, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, शीतल पटेल, अजीत शुक्ला, स्वतंत्र साहनी, राधेश्याम पटेल, शंकर लाल भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?