कांग्रेस और सपा आतंकियों का समर्थन करती है,हम सबक सिखाने का काम करते है:योगी आदित्यनाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत प्रताप सिंह

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। लोकसभा क्षेत्र के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में रविवार को नया पुरवा गांव की बाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले भारत माता की जय, वंदे मातराम, मां बेल्हा देवी, बाबा घुइसरनाथ धाम, स्वामी करपात्री को याद करते हुए भाषण की शुरूआत किया। मंच पर भाजपा के विधायक राजेंद्र मौर्य, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, विधायक जीतलाल पटेल, भाजपा पदाधिकारी का स्वागत किया।

  सीएम ने कहा कि देश के अंदर चुनाव चल रहा है, चुनाव परिणाम पहले से ही जनता ने तय किया है। सपा, कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले, जनता कह रही आएंगे मोदी ही, जो राम को लाएं है, जनता उन्हीं को वोट कर रही है। फिर एक बार जनता मोदी की सरकार को बनाने का काम कर रही है। सपा, कांग्रेस की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। मोदी की सरकार ने आयुष्मान योजना का लाभ 60 करोड़ लोगों को दिया, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ भाजपा की मोदी सरकार ने दिया।

सरकार बनने के बाद भी सभी मकान देने का काम होगा। हर घर नल योजना से सभी के घर तक नल का पानी पहुंचाने का काम किया है। अब गुंडाराज नहीं होने से सभी व्यापारी के साथ आम लोग सुरक्षित हैं। सपा पर बिफरे सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद का विरोध कर सबक सिखाने का काम करती है। सपा, कांग्रेस आतंकियों का समर्थन करने में विश्वास करती है। आपको पता होगा वो फतिया पढ़ने जा रहे हैं। आपके जिले का आंवला दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है।

सीएम ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्या के चिलबिला स्थित होटल की प्रसिद्ध रसमलाई का बखान मंच से किया। कांग्रेस के लोगों ने बाबा साहब के संविधान का अपमान किया था। हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा कर उसका नाम सोनेलाल पटेल के नाम पर किया है। देश और प्रदेश में सुरक्षा का महौल है तो आप भाजपा को वोट करें। सपा ने बेरोजगारों को नौकरी के लिए तरसाया। उन्होंने मंच से कहा कि पांच दिन में सभी लोग पांच परिवार से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?