नौगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस 79 प्रार्थना पत्र पड़े, 7 का मौके पर निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) में मंगलवार को नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आर्य जगत साईं और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर 79 प्रार्थना पत्र पड़े, जिनमें जंगल विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं थीं।

इनमें से 7 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

वहीं देवरी कला के चीरवाताड़ मुसहर बस्ती के लोगों ने अपने गांव में बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण अपनी जीवनशैली में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने तहसील परिसर में अपनी मांगों को उठाया। उन्होंने कहा कि उनके गांव में 30 परिवार रहते हैं, लेकिन उन्हें बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे उन्हें जीने के लिए बहुत परेशानी हो रही है और वे अपने जीवन को सुधारने के लिए इन सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?