मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नर व आईजी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्र

मण्डलायुक्त ने हेलीपैड व्यवस्था का लिया जायजा, सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध के दिए निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आगमन जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम को लेकर चोपन में हो रहा है,जिसकी तैयारी का शुक्रवार को आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व महानिरीक्षक आरपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने हेलीपैड स्थल व आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबन्ध के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त व आईजी ने हेलीपैड से जनसभा स्थल तक पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किये उन्होंने कहा कि जनसभा स्थल पर जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिससे आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ें। मण्डलायुक्त व आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधिकारी, अधिकारियों के साथ बैठक किए और आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के निर्देश दिए।

वही मण्डलायुक्त व आईजी ने जन सभा स्थल पर पहुंचकर बनाये जा रहे मंच का स्थलीय निरीक्षण किये, तैयार किये जा रहे मंच के मजबूती और अन्य आवश्यक प्रबंध के निर्देश सम्बन्धित को दिए। इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने जनसभा स्थल परीसर में लगाये जा रहे टेन्ट व्यवस्था, बैरिकेटिंग, जनसभा में जनता के आवागमन के दृष्टिगत आने-जाने हेतु निकासी व्यवस्था, वीआईपी व मीडिया बन्धुओं को कवरेज हेतु तैयार किये जा रहे मंच व स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि जनता के सहुलियत को देखते हुए सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध किये जाये, जिससे जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा आदि प्रस्तुति के लिए स्थल का चयन करते हुए बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारी में जुटे सम्बन्धित अधिकारीगण अधूरे कार्यों को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करेंगें।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह व समस्त उप जिलाधिकारी , तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?