बच्चे हैं भारत के भविष्य उनके शिक्षा का ना छीने अधिकार :मुकुल आनंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O विकासखंड रॉबर्ट्सगंज का उन्मुखीकरण दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। शनिवार को विकासखंड रॉबर्ट्सगंज का उन्मुखीकरण दिवसीय कार्यक्रम उच्च विद्यालय अखाड़ा मोहाल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शुक्ला, बृजेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कर्मा जिला समन्वयक जय किशोर वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेन्द्र कुमार मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अखाड़ा मोहाल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम पर सभी अतिथियों द्वारा खूब सराहना किया गया। तत्पश्चात बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालय के 19 पैरामीटर को संतृप्त करने में प्रधान लोगो की अहम भूमिका पर विशेष चर्चा किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला द्वारा सभी ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक लोगो को आपसी समन्वय बनाकर विद्यालय कायाकल्प कार्य को पूर्ण करने का आग्रह किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी ग्राम प्रधान  लोगो से आग्रह किया गया कि अपने अपने गांव के सभी बच्चों को परिषद विद्यालय में भेजने का अनुरोध किया एवं बताया कि हमारे सभी विद्यालय सभी मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त हैं जबकि अन्य विद्यालय में सभी सुविधा से नहीं है। इस कार्यक्रम का संचालन ए आर पी अरुण कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस पर सभी ए आर पी, दिनेश कुमार मिश्रा, कमल नारायण सिंह, जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, समस्त नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वरुण कुमार त्रिपाठी, आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, कमलेश सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, अनुपम तिवारी, अरविन्द दुबे, बृजबाला सिंह, एवम अन्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1360
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?