सी एस पाण्डेय
0 – घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया उपचार
बभनी (सोनभद्र) । बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर रविवार की सुबह खोतोमहुआ मोड के समीप महाकुंभ से वापस आ रही श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पांच फिट गढ्ढे में जा गिरी।जिसमें नौ लोग घायल हो गए घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बभनी -अम्बिकापुर मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के समीप अनियंत्रित कार पेड उखाड़ कर पांच फिट गढ्ढे में जा गिरी।जिसमें बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए।घायल महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ के जय जय पुर अपने घर जा रहे थे।कि सुबह के सात बजे अचानक चालक को झपकी आ गयी।और कार अनियंत्रित होकर पेड़ उखाड़ते हुए पांच फिट गढ्ढे में गिर गई।घटना में घायल 40 वर्षीय चंद्र प्रकाश चंद्र पुत्र हेमलाल,38 वर्षीय
ममता चंद्राकर पति चन्द्र प्रकाश चन्द्रा,38 वर्षीय द्रोपती चंद्र पति किर्तन चन्द्र ,9 वर्षीय शिव चंद्र पुत्र सुशेन,13 वर्षीय लीलाधार चंद्र पुत्र सुशेन,13 वर्षीय यश चंद्र पुत्र किर्तन, 16 वर्षीय सृष्टि चंद्र किर्तन,15 वर्षीय
मानस चंद्र पुत्र लोकेश चन्द्र सामिल है सभी को मामुली चोट आई है। चिकित्सको ने सभी घायलों को सुरक्षित बताया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है लोग सुरक्षित है।







