नौगढ़ में महिला हिंसा के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया।
संवाददाता लकी केशरी
नौगढ़ (चंदौली)। में महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के तहत एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह अभियान ग्राम्या संस्थान और इब्तिदा नेटवर्क के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। कैंडल मार्च का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और संस्था प्रतिभागियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने नारे लगाए, जैसे कि ‘1090 पर फोन करो महिला हिंसा बंद करो’, ‘लड़की लड़का एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान’, और ‘महिला हिंसा बंद करो, बंद करो’। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए था।
ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि यह अभियान महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आज भी लड़की और लड़के में भेदभाव, महिला-पुरुष में सामाजिक, आर्थिक असमानताएं दिखती हैं जो समाज में गैरबराबरी पैदा करती हैं।
इस अभियान में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया, जिनमें लालतापुर, बसौली, झुमरिया, अमदाहा, डुमरिया, मरवटिया, भैसोड़ा आदि गांव से रागिनी, अनुराधा, चंचल, काजल, अवधेश, नीतीश एवं ग्राम्या संस्थान से सुरेंद्र, मन्नू, राजेश, रामविलास, श्री राम, प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केसरी आदि लोगों ने प्रतिभाग लिया।







