फल विक्रेता से हुई मारपीट में चली गोली  दो युवक घायल, तीन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर, दोस्तो को बुला किया मारपीट और चलायी गोली

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर स्थित मेन चौक पर पिकअप से कार टकरा जाने से दो पक्षों में गोली चलने से दो युवक घायल हो गए,जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि लगभग 11.35 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर में मेन चौक पर क्रेटा कार सवार मुरली पुत्र शिवजी सिंह निवासी विक्रमपुर रामगढ़ पन्नूगंज जो शीतला मन्दिर चौके से बढ़ौली चौक की तरफ जा रहे थे तभी खड़ी वाहन पिकअप से टकरा गई जिससे पिकअप मालिक राजाबाबू पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी ब्रह्मनगर थाना रॉबर्ट्सगंज, सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी अम्बेडकरनगर व विकास सोनकर पुत्र भगवान सोनकर निवासी अम्बेडकरनगर आदि द्वारा क्रेटा चालक मुरली से मारपीट करने लगे। 

इस अपने बीच बचाव के लिए मुरली सिंह के द्वारा नितेश सिंह को फोन करके मौके पर बुलाया तो स्कॉर्पियो से आये नितेश सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र रविन्द्र प्रताप निवासी ग्राम रौप सदर कोतवाली व जनमेजय सिंह पुत्र शिवगोपाल निवासी बिन्दकी जनपद फतेहपुर व रितेश कुमार पुत्र बंशी निवासी उत्तर महाल सदर कोतवाली व अन्य मौके पर मुरली के बीच बचाव के लिए आ गए और उसी समय मारपीट में नितेश सिंह के द्वारा अपनी पिस्टल निकाली गयी और फायरिंग हुई। इस फायरिंग में विकास सोनकर पुत्र भगवानदास निवासी अम्बेडकरनगर व नीतेश को गोली लगी है, अभी जिनका इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है।

वही जिला अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि दोनो घायल खतरे से बाहर है।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस के द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और 3 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमो को लगाया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?