दादी प्रकाशमणी की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। “रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, क्योंकि इसका कोई विकल्प आज तक विज्ञान भी नहीं खोज सका।” यह उद्गार सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को व्यक्त किए। वे साईं हॉस्पिटल में ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

विधायक ने कहा कि रक्त जीवन के संकटकाल में संजीवनी का काम करता है, इसलिए समाज को सकारात्मक सोच के साथ रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। संकटग्रस्त लोगों के जीवन की रक्षा करना ही सच्ची मानव सेवा है।

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र सोनभद्र की मुख्य प्रशासिका बी.के. सुमन दीदी ने बताया कि यह शिविर संस्था की दिवंगत मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय दादी प्रकाशमणी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारत और नेपाल में एक साथ आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा—“जब आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की रक्षा हेतु रक्तदान करते हैं तो परमात्मा स्वयं आपके जीवन की रक्षा करता है।”

निजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वी. सिंह और प्रबंध निदेशिका डॉ. अनुपमा सिंह ने विधायक का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर कुल 20 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भूपेश चौबे समेत मंचासीन अतिथियों ने दादी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन को सफल बनाने में बी.के. प्रतिभा बहन, बी.के. सीता, बी.के. सरोज, बी.के. कविता, डॉ. संजय सिंह, अवधेश धर दुबे, राजीव शुक्ला, हरीन्द्र, गोपाल भाई, राजेश कुमार यादव, विनय जायसवाल, सुशील जायसवाल, राजन सोनी सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। संचालन रागिनी श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?