भाजपा युवा मोर्चा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मठ में रहने वाले साधु संतो की तुलना माफिया से करने पर भाजयुमो कार्यकताओं में आक्रोश

मिर्जापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में आज गणेशगंज मुकेरी बाजार तिराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव ने सनातन धर्म का अपमान किया है वह और उनकी पार्टी हमेशा से ही सनातन का अपमान और मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाते हैं ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में हिंदू मठ में रहने वाले साधु संतो की तुलना माफिया की थी जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला , आज उन्होंने विरोध स्वरूप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर दिया

Leave a Comment

1423
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?