वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सलैयाडिह ग्राम पंचायत के सीता मोड बस स्टैंड चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगा हमारी शान है, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है आदि नारा लगाते हुए लोगों को जागरुक करते पदयात्रा काली मंदिर रोड, मुडिसेमर तिराहा, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, भारतीय इंटरमीडिएट खेल मैदान, मंदिर हनुमान जी तिराहे से वापस कोन मोड बस स्टैंड पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत नेस्तनाबूत करने का कार्य किया गया है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि पहले सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर ही तिरंगा झंडा फहराया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने किया।
इस तिरंगा यात्रा मे राकेश केसरी, संजय गुप्ता महामंत्री, रणजीत यादव,पंकज गोस्वामी, सुभाष कुमार शर्मा, उपेन्द्र , मोनू जायसवाल, विनोद सिंह गौड़ जिला उपाध्यक्ष , अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ कीन्शू सिंह , मनीष मद्देशिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मण्डल मंत्री ,कार्तिक, लक्ष्मण मौर्या , मोहित पासवान, रोहित मौर्या, दिलीप मौर्या, अमन जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।







