हिंडालको रेनुसागर में भगवान श्रीराम एवं जी.डी. बिड़ला का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनपरा सोनभद्र। हिंडालको इडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के तत्वाधान में सुमंगलम भवन रेनुसागर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं उद्योग जगत के महान व्यक्तित्व घनश्याम दास बिड़ला  का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, मनीष जैन, मनु अरोरा, विभु पात्रा, कुमार हर्षवर्धन, अरविंद सिंह, संदीप यावले, सुधाकर अन्नामलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर भगवान श्रीराम, पवन पुत्र हनुमान जी एवं जी.डी. बिड़ला  के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सोहर, भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शन दीर्घा में बैठे भारी संख्या में लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन, सत्यनिष्ठा एवं आदर्श आचरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम ने हर परिस्थिति में धर्म का पालन किया और अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि कर्तव्यनिष्ठा ही जीवन का सर्वोच्च मूल्य है। यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित महान उद्योग पति जीडी बिरला  एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पकार भी थे। उन्होंने भारतीय उद्योग को नई दिशा दी और स्वदेशी के सिद्धांत को मजबूत आधार प्रदान किया। बिरला  सदैव नैतिकता, ईमानदारी एवं समाज सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई। इस अवसर पर सदानन्द पांडेय, रोहित सक्सेना, रमेश बर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कर्मचारी एवं मान्यता श्रम संगठनों के पदाधिकारी ने महा पुरुषों के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सदानन्द पांडेय ने किया।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?