ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

रेणुकूट – बभनी मुख्य मार्ग पर भारत पैट्रोल पंप के पास हुई घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी – रेणुकूट मार्ग पर भारत पैट्रोल पंप के समीप ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की छत विक्षत की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी बभनी में रखवा दिया है। परिजनों का पता कराया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी से डूभा की ओर जा रहे बाइक सवार शुभम जायसवाल पुत्र शिवशरण (22 वर्ष) निवासी चपकी को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने सामने से रौंदते हुए कुछ दूर चला गया और बाइक सवार की मौत हो गई। घटना घटित होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी और प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी बभनी में रखवा दिया।

वही घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।शव को रखवा दिया गया है और परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

1387
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?