नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, वाराणसी निवासी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर जय मोहनी पोस्ता के समीप रविवार को एक सड़क हादसे में वाराणसी निवासी अल्तमश (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अल्तमश पुत्र अनवर किसी रिश्तेदारी में सोनवार जा रहे थे, तभी अचानक मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी देर बाद जब लोगों ने देखा तो अल्तमश अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। इसकी सूचना तत्काल नौगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया।

सीएचसी नौगढ़ में तैनात डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अल्तमश घर से रिश्तेदारी में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।

डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि “घायल व्यक्ति अचेत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।”

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?