O एसओजी व थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर करोड़ों के गाजा के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सामान बरामद की जानकारी देते हुए श्री वर्मा ने बताया की, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु एसओजी टीम एवं थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आयशर डीसीएम वाहन जो उड़ीसा की ओर से शीशा लादकर आ रहा है, उसमें नाजायज गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हथवानी मोड़, थाना हाथीनाला क्षेत्र के अंतर्गत घेराबंदी कर चेकिंग की जाने लगी।
कुछ समय पश्चात रेनुकूट की ओर से उक्त वाहन आते दिखाई देने पर रुकने का संकेत दिया गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दबोच लिया गया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसके अंदर शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपये है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाथीनाला पर , धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
जावेद बाबूलाल महबूब शेख पुत्र बाबूलाल महबूब शेख निवासी – नलदुर्ग, तहसील तुलजापुर, थाना नलदुर्ग, जिला उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) ।
इस्माइल हजरत जमादार पुत्र हजरत खासिम जमादार निवासी – अम्बेडकर नगर, फैझर रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, तुर्भे नाका थाना तुर्भे, जिला ठाणे, नवी मुंबई बताया गया
वही गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, थाना हाथीनाला,उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी,उ0नि0 राजनारायण यादव, थाना हाथीनाला,उ0नि0 सुरेश राम यादव, थाना हाथीनाला, सतीश कुमार सिंह, एसओज़ी, रितेश सिंह पटेल, एसओजी, सत्यम पाण्डेय, एसओजी, अजीत यादव, एसओजी, मनोज कुमार शर्मा, बृजेश कुमार यादव, अनुराग कुमार लोग मौजूद रहें।







