सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और कार्यक्रम आयोजक रमेश देव पांडे एड ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को रामगढ़ सोनभद्र में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस सांसद राकेश राठौर शामिल होंगे। कार्यक्रम का स्वागत हिंदूवारी मोड़ पर किया जाएगा, जहां कांग्रेसजन उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण किया जाएगा और रैली स्थल ब्लॉक रोड रामगढ़ पहुंचेंगे। वहां महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी जाएगी और जनसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराज सिंह गोंड करेंगे, जबकि शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद जी स्वागत करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी सम्मानित पदाधिकारी, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।







